You are currently viewing CTET & TET Exams – Teachers के लिए जरूरी Syllabus Smart Guide 2025

CTET & TET Exams – Teachers के लिए जरूरी Syllabus Smart Guide 2025

नमस्कार दोस्तों rojgarvaani.com पर आपका स्वागत है। मैं आपका दोस्त और इस ब्लॉग का लेखक हूँ। आज हम बात करेंगे एक बहुत ही important topic पर अगर आप एक teacher बनना चाहते हैं और सरकारी स्कूल में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपने CTET या TET exam का नाम जरूर सुना होगा ये exams teacher बनने की पहली सीढ़ी हैं। पर इन exams को पास कैसे करें? इसकी तैयारी कहाँ से शुरू करें? इन सभी सवालों का एक ही जवाब है – CTET Syllabus को अच्छे से समझना।बहुत से स्टूडेंट्स अच्छी मेहनत करते हैं पर सही दिशा में नहीं करते वे बहुत कुछ पढ़ लेते हैं जो exam में आता ही नहीं। इसका कारण है कि वे CTET Syllabus को ठीक से देखते ही नहीं हैं आज इस आर्टिकल में हम CTET और TET के syllabus को बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे तो चलिए शुरू करते हैं!

CTET & TET Exams - Teachers के लिए जरूरी Syllabus Smart Guide

What is CTET and TET Exam? (CTET और TET परीक्षा क्या है?)

इससे पहले कि हम syllabus की गहराई में जाएँ थोड़ा ये जान लेते हैं कि ये exams आखिर हैं क्या।

  • CTET (Central Teacher Eligibility Test):यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन CBSE द्वारा किया जाता है। अगर आप CTET पास कर लेते हैं, तो आप केंद्र सरकार के स्कूलों (जैसे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय) और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • TET (Teacher Eligibility Test): इसे State TET भी कहते हैं। यह राज्य स्तर का exam होता है। हर राज्य अपना अलग TET exam लेता है जैसे UPTET (उत्तर प्रदेश), REET (राजस्थान), BTET (बिहार) आदि। इसे पास करके आप उस राज्य के सरकारी स्कूलों में teacher बनने के योग्य हो जाते हैं।

दोनों ही exams का pattern और सिलेबस लगभग एक जैसा ही होता है इसलिए अगर आप CTET Syllabus की तैयारी करते हैं तो आपकी State TET की तैयारी भी काफी हद तक हो जाती है।

Why Syllabus is Important? (सिलेबस क्यों महत्वपूर्ण है?)

सोचिए आपको कहीं जाना है पर आपके पास map या GPS नहीं है। आप शायद भटक जाएँगे और अपनी मंजिल तक पहुँचने में बहुत समय लगेगा। किसी भी exam का syllabus उस exam के लिए GPS की तरह होता है।

यह आपको बताता है कि आपको क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। एक अच्छा CTET Syllabus analysis आपको आधी लड़ाई जीतने में मदद करता है। यह आपको smart work करने में मदद करता है ना कि सिर्फ hard work।

“एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है, वह खुद को जलाकर दूसरों के लिए रास्ता रोशन करता है।”

CTET Exam Pattern and Syllabus Details (CTET परीक्षा पैटर्न और सिलेबस विवरण)

CTET exam में दो paper होते हैं। Paper 1 उन लोगों के लिए है जो Class 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। Paper 2 उन लोगों के लिए है जो Class 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। आप चाहें तो दोनों paper भी दे सकते हैं। चलिए अब विस्तार से CTET Syllabus को देखते हैं।

Paper 1 Syllabus (For Classes 1 to 5)

यह paper primary stage के teachers के लिए होता है। इसमें कुल 150 questions होते हैं और हर question 1 mark का होता है। इसमें कोई negative marking नहीं होती।

Subject (विषय)Number of Questions (प्रश्नों की संख्या)Marks (अंक)
Child Development and Pedagogy (बाल विकास और शिक्षाशास्त्र)3030
Language I (भाषा I – अनिवार्य)3030
Language II (भाषा II – अनिवार्य)3030
Mathematics (गणित)3030
Environmental Studies (EVS) (पर्यावरण अध्ययन)3030
Total (कुल)150150

Paper 1 का CTET Syllabus मुख्य रूप से NCERT की Class 1 से 5 तक की किताबों पर आधारित होता है। Child Pedagogy में बच्चों के विकास सीखने की प्रक्रिया और teaching methods से जुड़े सवाल आते हैं।

Paper 2 Syllabus (For Classes 6 to 8)

यह paper elementary stage के teachers के लिए होता है। इसका pattern भी Paper 1 जैसा ही है। इसमें भी 150 questions होते हैं और 150 marks होते हैं। इसमें भी कोई negative marking नहीं है।

Subject (विषय)Number of Questions (प्रश्नों की संख्या)Marks (अंक)
Child Development and Pedagogy (बाल विकास और शिक्षाशास्त्र)3030
Language I (भाषा I – अनिवार्य)3030
Language II (भाषा II – अनिवार्य)3030
(a) Mathematics and Science (गणित और विज्ञान)
OR / या
(b) Social Studies/Social Science (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान)
6060
Total (कुल)150150

Paper 2 का CTET Syllabus NCERT की Class 6 से 8 तक की किताबों पर निर्भर होता है इसमें Maths और Science के teacher बनने वालों को Section (a) चुनना होता है और Social Science के teacher बनने वालों को Section (b) चुनना होता है इस पेपर की तैयारी के लिए भी CTET Syllabus को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है।

Important Preparation Tips (तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स)

Syllabus जान लेने के बाद अब सवाल आता है कि तैयारी कैसे करें नीचे कुछ आसान tips दिए गए हैं।

  • Syllabus को समझें: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से CTET सिलेबस डाउनलोड करें और उसे 2 to 3 बार पढ़ें। हर विषय को स्वीकार करें।
  • NCERT Book:तैयारी का सबसे अच्छा स्रोत एनसीईआरटी की किताबें हैं। कक्षा 1-5 के लिए पेपर 1 और कक्षा 6-8 के लिए पेपर 2 की पुस्तकें अवश्य पढ़ें।
  • Previous Year Paper: पिछले सालों के question papers को solve करें। इससे आपको exam pattern और questions के level का पता चलेगा।
  • Notes बनाएं: जो भी पढ़िएगा उसके शॉर्ट नोट जरूर बनेगा यह रिवीजन का टाइम बहुत ज्यादा हेल्पफुल मिलता है।
  • Practice : खासकर Maths और Pedagogy section की खूब practice करें amd Mock tests दें ताकि time management सीख सकें।

Conclusion (निष्कर्ष)

मित्रों टीचर बनना बस job नहीं है यह एक सम्मानजनक बात होती है और CTET/TET इस सपने को पूरा करने का एक रास्ता है। इस रास्ते पर चलने के लिए CTET Syllabus आपका सबसे अच्छा साथी है इसे नजरअंदाज करने की गलती मत कीजिएगा।

उम्मीद है कि rojgarvaani.com का यह आर्टिकल आपको CTET Syllabus को समझने में मदद करेगा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे comment में जरूर बताएं। आपकी सफलता की कामना के साथ! धन्यवाद!


ALSO READ : TVVP Hospitals Civil Assistant Surgeons Specialist Recruitment 2025 | तेलंगाना वैद्य विद्या परिषद भर्ती 2025 – rojgarvaani.com

Leave a Reply