You are currently viewing IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 | IOCL ट्रेड अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म 2025 – जल्द करें आवेदन!

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 | IOCL ट्रेड अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म 2025 – जल्द करें आवेदन!

हेलो दोस्तों अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में काम करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। IOCL ने IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इसमें साउथर्न रीजन में 475 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकली है। ये मौका उन लोगों के लिए शानदार है जो टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फील्ड में करियर शुरू करना चाहते हैं। इस article में हम आपको IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के बारे में simple शब्दों में पूरी जानकारी देंगे तो चलिए शुरू करते हैं|

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025

Table of Contents

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 का अवलोकन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने साउथर्न रीजन में IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के तहत 475 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है ये भर्ती तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में होगी इसमें ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस जैसे पद शामिल हैं अगर आप 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा or ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है।

“IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 नौजवानों के लिए स्किल डेवलपमेंट और करियर ग्रोथ का शानदार मौका है।”

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में कुल 475 पद हैं। ये पद अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन के लिए हैं नीचे टेबल में वैकेंसी की info दी गई है:

पद का नामकुल पदराज्य
ट्रेड अप्रेंटिसकईतमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
टेक्निशियन अप्रेंटिसकईतमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
ग्रेजुएट अप्रेंटिसकईतमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
कुल475

पात्रता और योग्यता

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं हैं

  • आयु सीमा: आपकी उम्र 31 अगस्त 2025 तक 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए SC/ST/OBC और PwBD कैटेगरी के लिए आयु में छूट है।
  • शैक्षिक योग्यता:
    • ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास + ITI (NCVET/SCVT से मान्यता प्राप्त)
    • टेक्निशियन अप्रेंटिस: 3 साल का डिप्लोमा (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि)
    • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: BA, B.Com, B.Sc या दूसरी ग्रेजुएट डिग्री
  • नोट: अगर आपके पास BE/B.Tech, MBA जैसी हायर डिग्री है, तो आप अप्लाई नहीं कर सकते

Application Fee की जानकारी

अच्छी बात ये है कि IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के लिए कोई application fee नहीं है चाहे आप किसी भी कैटेगरी (Gen/OBC/EWS/SC/ST/PwD) से हों या महिला उम्मीदवार हों आपको कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। ये भर्ती पूरी तरह फ्री है।

कैटेगरीApplication Fee
Gen / OBC / EWS0 रुपये
SC / ST / PwD0 रुपये
सभी महिला उम्मीदवार0 रुपये

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन करने से पहले जरूरी तारीखें जान लें

  • आवेदन शुरू:- 08 अगस्त 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख:- 05 सितंबर 2025
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख:- 05 सितंबर 2025 (लेकिन कोई फीस नहीं है)

आवेदन कैसे करें

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना आसान है नीचे स्टेप्स दिए गए हैं

  1. सबसे पहले NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  2. IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  3. “Careers” सेक्शन में जाकर Apprenticeships लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  5. फॉर्म में अपनी डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तारीख, शैक्षिक योग्यता आदि भरें।
  6. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें (50 KB से कम, JPG फॉर्मेट में)।
  7. फॉर्म चेक करें और सबमिट करें।
  8. सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें।

“सही समय पर आवेदन करें क्योंकि आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।”

चयन प्रक्रिया

IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी चयन निम्नलिखित आधार पर होगा

  • मेरिट लिस्ट:-आपके शैक्षिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:- शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपके दस्तावेज चेक किए जाएंगे।
  • मेडिकल टेस्ट:– आखिरी स्टेप में मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

अगर आप इन तीनों स्टेप्स को पास कर लेते हैं तो आप अप्रेंटिसशिप के लिए चुन लिए जाएंगे।

नीचे कुछ जरूरी लिंक्स दिए गए हैं:

आवेदन के लिए टिप्स

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • सभी दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या डिग्री सर्टिफिकेट तैयार रखें।
  • फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म में सही ईमेल और मोबाइल नंबर डालें क्योंकि नोटिफिकेशन उसी पर आएंगे।
  • आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें ताकि सर्वर प्रॉब्लम से बचा जा सके।

दोस्तों IOCL SR Trade Apprentice Recruitment 2025 आपके लिए इंडस्ट्री में अनुभव हासिल करने और करियर शुरू करने का बेहतरीन मौका है अगर आप मेहनत और लगन से तैयारी करेंगे तो जरूर सफल होंगे।

ALSO READ :IIT से Free Certification 2025: जानिए कैसे NPTEL आपको नौकरी के लिए तैयार करता है – rojgarvaani.com

This Post Has One Comment

Leave a Reply