BPSC AEDO Syllabus:-बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आ गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Educational Development Officer – AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। किसी भी परीक्षा में सफलता पाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम उसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझना होता है। इसलिए आज मैं इस पोस्ट में आपके लिए BPSC AEDO सिलेबस को विस्तार में बताउंगी। साथ ही उसका आधिकारिक PDF भी प्रदान करूंगी।
आज इस आर्टिकल में, मैं आपको BPSC AEDO भर्ती परीक्षा के पैटर्न, विषय-वार सिलेबस, अंक योजना और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगी ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में शुरू कर सकें।

BPSC AEDO Vacancy 2025: Overview
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | BPSC सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा |
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | सहायक विस्तार विकास पदाधिकारी (AEDO) |
| परीक्षा का प्रकार | लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) |
| नकारात्मक अंकन (Negative Marking) | हाँ (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
BPSC AEDO परीक्षा पैटर्न 2025 (Exam Pattern)
BPSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल तीन पत्र होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दी गई तालिका में समझा जा सकता है:
| पत्र सं. | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | अवधि | प्रकृति |
| 1. | सामान्य भाषा (अंग्रेजी – 30, हिन्दी – 70) | 100 | 100 | 2 घंटा | Qualifying |
| 2. | सामान्य अध्ययन (General Studies) | 100 | 100 | 2 घंटा | Merit Scoring |
| 3. | सामान्य योग्यता (General Aptitude) | 100 | 100 | 2 घंटा | Merit Scoring |
BPSC AEDO PREVIOS YEAR BOOK 2025 LINK
परीक्षा पैटर्न से जुड़ी खास बातें:
- पेपर-1 (सामान्य भाषा): यह पेपर केवल Qualifying है, यानी इसमें आपको केवल न्यूनतम 30% अंक लाने हैं। इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। लेकिन, इसमें पास होना अनिवार्य है, अन्यथा आपके अन्य पेपर चेक नहीं होंगे।
- मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची पेपर-2 (सामान्य अध्ययन) और पेपर-3 (सामान्य योग्यता) में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनेगी।
- Negative Marking: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए, उत्तर देते समय सावधानी बरतें।

BPSC AEDO Syllabus 2025: Subject Wise Detailed Information
अब हम प्रत्येक विषय के सिलेबस को विस्तार से जानेंगे।
1. सामान्य भाषा (General Language)
इस पत्र का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की हिंदी और अंग्रेजी भाषा की सामान्य समझ को परखना है। इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना और समझ पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सामान्य अंग्रेजी (General English): 30 अंक
- सामान्य हिन्दी (General Hindi): 70 अंक
2. सामान्य अध्ययन (General Studies)
यह मेरिट का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें बिहार और भारत से संबंधित विषयों पर जोर दिया जाएगा।
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
- भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं
- सामान्य भूगोल तथा बिहार की महत्वपूर्ण नदियां
- भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था (Indian Polity & Economy)
- आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन
- भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान
3. सामान्य योग्यता (General Aptitude)
यह पेपर उम्मीदवारों की तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण करेगा।
- गणित: संख्या पद्धति, दशमलव और भिन्न, प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि।
- रीजनिंग: सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, संबंध अवधारणा, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या (Coding-Decoding), शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, श्रृंखला (Number & Non-verbal series)।
BPSC AEDO Syllabus 2025 – Important Links
| BPSC AEDO Syllabus Links | |
|---|---|
| Direct Download Link BPSC AEDO PREVIOS YEAR BOOK 2025 LINK |
निष्कर्ष (Conclusion)
BPSC AEDO एक प्रतिष्ठित पद है और इसमें सफलता पाने के लिए एक सटीक रणनीति और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऊपर दिए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दें।
RojgarVaani पर हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट देते रहेंगे। सरकारी नौकरियों और रोजगार समाचार के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
BPSC AEDO Syllabus 2025 – FAQs
Q1. BPSC AEDO भर्ती 2025 में कितने पेपर होंगे?
👉 इस परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे – सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता।
Q2. क्या BPSC AEDO परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
👉 हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
Q3. BPSC AEDO सिलेबस हिंदी PDF कैसे डाउनलोड करें?
👉 उम्मीदवार हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से BPSC AEDO Syllabus 2025 PDF हिंदी में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
Q4. क्या सामान्य भाषा (Paper-1) के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे?
👉 नहीं, यह केवल Qualifying पेपर है। इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना जरूरी है।
Q5. BPSC AEDO भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट किन पेपरों के आधार पर बनेगी?
👉 फाइनल मेरिट लिस्ट Paper-2 (सामान्य अध्ययन) और Paper-3 (सामान्य योग्यता) के अंकों के आधार पर बनेगी।
- BSEB 10th Result 2026 OUT TODAY 1:15 PM ⚡ Direct Link Live – अभी चेक करें
- BSEB 12th Result 2026 Live: Direct Link
- BSEB 10th Result 2026 Date OUT – Bihar Board Matric Result Kab Aayega, Direct Link
- Railway RRB Technician Exam City Details 2026 Out | CEN 02/2025 Exam Date, Admit Card
- HSSC Group C Recruitment 2026 Apply Online for 4227 Posts