अगर आपको बिहार में सरकारी नौकरी और कॉलेज एडमिशन लेना है तो एक शब्द अक्सर सामने आता है – EWS Certificate!
नाम सुनने में तो यह बड़ा आसान लगता है, लेकिन हकीकत क्या है? आज मैं प्रीति कुमारी साह इस आर्टिकल में यह बताउंगी की EWS Certificate बनाना आसान है या फिर सिरदर्द ? और अगर इसे बनाना हो तो आप कैसे बना सकते हैं ?

Table of Contents
आखिर EWS Certificate होता क्या है?
EWS का मतलब है – Economically Weaker Section यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग।
अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं और आपके घर की आमदनी बहुत ज़्यादा नहीं है, तो यह सर्टिफिकेट आपको सरकारी भर्ती और शिक्षा संस्थानों में नामांकन लेने में 10% आरक्षण का लाभ देता है
बिहार में EWS Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
EWS Certificate बनवाने से पहले ये सभी ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार रखना बेहद जरूरी है।
| आवश्यक दस्तावेज़ | क्यों ज़रूरी है? |
|---|---|
| आधार कार्ड | पहचान का मुख्य प्रमाण |
| आय प्रमाण पत्र | यह साबित करने के लिए कि पारिवारिक सलाना आय ₹8 लाख से कम है। |
| राशन कार्ड / वोटर आईडी | निवास और पारिवारिक स्थिति का प्रमाण |
| जमीन/संपत्ति का विवरण | यह दिखाने के लिए कि आपकी संपत्ति तय प्रतिमान से अधिक तो नहीं है। |
| पासपोर्ट साइज फोटो | आवेदन पत्र के लिए |
| स्वयं घोषणा पत्र | शपथपत्र कि सारी जानकारी सही है। |
ध्यान रहें जिनके पास Income Certificate पहले से नहीं है, उन्हें सबसे पहले यह दस्तावेज बनवाना होगा। यहीं पर ज्यादातर लोग अटक जाते हैं।
बिहार में EWS Certificate बनवाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करें
- बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ।
- Income & Asset Certificate (EWS) ऑप्शन चुनें।
- नया अकाउंट बनाकर या लॉगिन करके आवेदन शुरू करें।

आवेदन पत्र भरें
- अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण भरें।
- परिवार की आय और संपत्ति की सही जानकारी दें।

डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आधार, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/वोटर आईडी, फोटो और संपत्ति का विवरण अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करें
- आवेदन पूरा करने के बाद एक Acknowledgment Slip प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन Verification
- यहाँ से असली खेल शुरू होता है। आवेदन आपके ब्लॉक/तहसील ऑफिस में भेजा जाता है।
- अधिकारी आपके दस्तावेज़ों और आय की जांच करते हैं।
सर्टिफिकेट जारी होना
- सबकुछ सही पाए जाने पर 7–15 दिनों में EWS Certificate जारी हो जाता है।
- इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या ब्लॉक ऑफिस से प्रिंट ले सकते हैं।
बिहार में EWS सर्टिफिकेट बनाने में परेशानी कहाँ है?
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाना सबसे कठिन स्टेप है।
- ब्लॉक ऑफिस में कई बार अनावश्यक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।लेकिन, ऑनलाइन सुविधा से आपका ये समय बच सकता है।
- अधिकारी जांच प्रक्रिया में समय लेते हैं और दस्तावेज़ अधूरे हुए तो आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।
- कई बार बिना “सिफारिश” या “बार-बार चक्कर” लगाए काम धीमा चलता है। और यह जमीनी हकीकत है।
हालाँकि बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा लाने से अब उतना समय नहीं लगता है, केवल आपके द्वारा लगया गया प्रमाण पत्र सही और ओरिजिनल हो। यानी अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार हैं तो EWS Certificate बनवाना काफी आसान है। लेकिन अगर दस्तावेज़ अधूरे हैं तो यह सचमुच एक परेशानी बन सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक | विवरण |
|---|---|
| serviceonline.bihar.gov.in | बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट |
| RTPS Bihar Portal | प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाएँ |
| EWS Apply Direct Link | ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक |
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार में EWS Certificate बनवाना न तो बहुत आसान है और न ही पूरी तरह सिरदर्द। यह सब आपके दस्तावेज़ों की तैयारी और ब्लॉक ऑफिस की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
अगर डॉक्यूमेंट्स पूरे हैं तो यह सिर्फ 15 दिनों का काम है।
लेकिन अगर कागज़ अधूरे हैं तो यह आपको कई हफ्तों तक ऑफिसों के चक्कर लगवा सकता है।
उम्मीद करती हूँ की मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल से आपको मदद मिली होगी । आप अपनी राय कॉमेंट में जरूर लिखें धन्यवाद ।
सलाह: आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागज़ एक फाइल में तैयार रखें और acknowledgment slip को कभी न खोएँ।
अगर आप बिहार में EWS Certificate बनवाने की सोच रहे हैं तो इस पोस्ट को ज़रूर शेयर करें।
नौकरी, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए Rojgar Vaani को फॉलो करें।
- IIT GATE Answer Key 2026 Released – Download Answer Key & Response Sheet PDF
- Bihar Police BPSSC ASI Operation Recruitment 2026 Apply Online for 462 Posts
- Bihar Board 10th English Guess Question 2026: बिहार बोर्ड 23 फरवरी 2026, 10th English गेस प्रश्न, यहाँ से देखें@Rojgarvaani
- UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Notification, Apply Online, Eligibility, Vacancy, Exam Date
- BPSC Exam Calendar 2026 Out, Check Full Exam Schedule PDF