Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा RRB NTPC 10+2 Inter Level भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी क्र दिया है । जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एडमिट कार्ड (Hall Ticket) और एग्जाम सिटी/शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।आज के इस पोस्ट में मैं आपको पूरी प्रक्रिया बताने जा रही हूँ,जिससे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
Table of Contents

RRB NTPC 10+2 Inter Level Exam 2025 – ओवरव्यू
| आयोजन संस्था | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | RRB NTPC 10+2 Inter Level 2025 |
| पद का प्रकार | क्लर्क, टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, आदि |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 04 August 2025 |
| एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी | 29 July 2025 |
| परीक्षा तिथि | 07 August – 08 September 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “NTPC 10+2 Inter Level Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट अवश्य लें।
Exam City / Center Details चेक करने का तरीका
- एडमिट कार्ड से पहले RRB परीक्षा सिटी डिटेल्स जारी कर चूका है ।
- उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर परीक्षा शहर और तिथि चेक कर सकते हैं।
- परीक्षा सिटी डिटेल्स देखने के बाद उम्मीदवार को परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।
RRB NTPC Admit Card 2025 पर दी जाने वाली जरूरी जानकारियाँ
एडमिट कार्ड पर ये सभी जानकारी होगी –
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा शहर और सेंटर का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- एग्जाम से संबंधित निर्देश
जरूरी डॉक्यूमेंट्स जो साथ ले जाने होंगे
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी)
Important Links
- RRB Official Website
- [Admit Card Download Link] (जल्द एक्टिव होगा)
- [Exam City Details Link]
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी डिटेल्स की लेटेस्ट जानकारी मिलती रहे।
यदि आप RRB NTPC 10+2 Inter Level 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो अपना एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल्स समय पर चेक करना न भूलें।
⚡ लेटेस्ट अपडेट, सरकारी नौकरी की जानकारी और फॉर्म भरने में मदद के लिए Rojgar Vaani को नियमित रूप से विजिट करें।
FAQ – RRB NTPC 10+2 Inter Level Admit Card 2025
Q1. RRB NTPC 10+2 Inter Level Admit Card 2025 कब जारी होगा?
👉 एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले जारी किया जाएगा।
Q2. परीक्षा सिटी डिटेल्स कब चेक की जा सकती है?
👉 एग्जाम सिटी डिटेल्स एडमिट कार्ड से 10–12 दिन पहले जारी होती हैं।
Q3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
👉 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
Q4. क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा?
👉 नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के प्रवेश नहीं मिलेगा।
निष्कर्ष
RRB NTPC 10+2 इंटर लेवल भर्ती 2025 रेलवे नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करना बेहद जरूरी है ताकि उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें और किसी भी तरह की परेशानी न हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद अपनी सभी जानकारियाँ ध्यान से चेक कर लें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज़ अपने साथ लेकर ही जाएँ ।उम्मीद करती हूँ की मेरे द्वारा लिखा गया यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ साझा करें।
- BSEB 10th Result 2026 OUT TODAY 1:15 PM ⚡ Direct Link Live – अभी चेक करें
- BSEB 12th Result 2026 Live: Direct Link
- BSEB 10th Result 2026 Date OUT – Bihar Board Matric Result Kab Aayega, Direct Link
- Railway RRB Technician Exam City Details 2026 Out | CEN 02/2025 Exam Date, Admit Card
- HSSC Group C Recruitment 2026 Apply Online for 4227 Posts